जानिए… हिंदू धर्म के इन प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में जो विदेशों में हैं स्थित

हिंदू धर्मदेश में स्थित मंदिरों के बारे में तो बहुत सुना होगा पर क्या आप जानते है। भारत के अलावा भी लगभग दुनिया के सभी देशो में हमारे हिन्दू धर्म के देवी देवताओ के मंदिर स्थापित है। जहां भारतीयों से ज्यादा उन देशो के लोग इन्हें मानते है तथा ये उन देशो में पर्यटन के भी केंद्र बने हुए है। सबसे बड़ी बात यह है सभी देशो में सबसे ज्यादा भगवान शिव के ही मंदिर है तो आइये हम आपको बताते है, उन प्रमुख 8 मंदिरों के बारे में जो की पूरी दुनिया के अलग-अलग देशो में अपना अलग ही महत्त्व लिए स्थापित है।

सुन्दरकाण्ड का रोजाना करें पाठ, जीवन में आएंगी खुशियों की बहार

  1. शिवा टैम्पल-ज़्यूरिख़, स्विट्ज़रलैंड:- यह एक छोटा लेकिन सुंदर शिव मंदिर है। यहां के गर्भ गृह में शिवलिंग के पीछे भगवान शिव की नटराज स्वरूप में और देवी पार्वती की शक्ति से रूप में मूर्तियां स्थित है। इस मंदिर में भगवान शिव से जुड़े हुए सभी त्योहार बहुत ही धूम-धाम से मनाए जाते हैं।
  2. कटासराज मंदिर पाकिस्तान:- कटासराज मंदिर पाकिस्तान के चकवाल गांव से लगभग 40 कि।मी। की दूरी पर कटस में एक पहाड़ी पर है। कहा जाता है कि यह मंदिर महाभारत काल (त्रेतायुग) में भी था। इस मंदिर से जुड़ी पांडवों की कई कथाएं प्रसिद्ध हैं। मान्यताओं के अनुसार, कटासराज मंदिर का कटाक्ष कुंड भगवान शिव के आंसुओं से बना है। इस कुंड के निर्माण के पीछे एक कथा है। कहा जाता है कि जब देवी सती की मृत्यु हो गई, तब भगवान शिव उन के दुःख में इतना रोए की उनके आंसुओं से दो कुंड बन गए। जिसमें से एक कुंड राजस्थान के पुष्कर नामक तीर्थ पर है और दूसरा यहां कटासराज मंदिर में।
  3. मुन्नेस्वरम मंदिर- मुन्नेस्वरम, श्रीलंका:- इस मंदिर के इतिहास को रामायण काल से जोड़ा जाता है। मान्यताओं के अनुसार, रावण का वध करने के बाद भगवान राम ने इसी जगह पर भगवान शिव की आराधना की थी। इस मंदिर परिसर में पांच मंदिर हैं, जिनमें से सबसे बड़ा और सुंदर मंदिर भगवान शिव का ही है। कहा जाता है कि पुर्तगालियों ने दो बार इस मंदिर पर हमला कर नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी।
  4. अरुल्मिगु श्रीराजा कलिअम्मन मंदिर,जोहोर बरु, मलेशिया:- कहा जाता है की मलेशिया में स्थित इस मंदिर की स्थापना वर्ष 1922 के आस-पास की गयी थी यह मंदिर जोहोर बरु के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है। जिस भूमि पर यह मंदिर बना हुआ है, वह भूमि जोहोर बरु के सुल्तान द्वारा भेंट के रूप में भारतीयों को प्रदान की गई थी। कुछ समय पहले तक यह मंदिर बहुत ही छोटा था, लेकिन आज यह एक भव्य मंदिर बन चुका है। इस मंदिर की सबसे बड़ी बात यह है किमंदिर के गर्भ गृह में लगभग 3,00,000 मोतियों को दीवार पर चिपकाकर सजावट की गई है।
  5. शिवा हिन्दू मंदिर-जुईदोस्त, एम्स्टर्डम:- यह मंदिर लगभग 4,000 वर्ग मीटर को क्षेत्र में फैला हुआ है। इस मंदिर के दरवाजे भक्तों के लिए जून 2011 को खोले गए थे। इस मंदिर में भगवान शिव के साथ-साथ भगवान गणेश, देवी दुर्गा, भगवान हनुमान की भी पूजा की जाती है। यहां पर भगवान शिव पंचमुखी शिवलिंग के रूप में है।
LIVE TV