#CWG2018 (निशानेबाजी) : तेजस्विनी सावंत ने जीता रजत पदक

गोल्ड कोस्ट : भारतीय निशानेबाज तेजस्विनी सावंत ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के आठवें दिन गुरुवार को महिलाओं की 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में रजत पदक पर कब्जा जमाया। सावंत ने 618.9 के स्कोर के साथ दूसरा स्थान हासिल करते हुए रजत जीता।

तेजस्विनी सावंत

वहीं सिंगापुर की लिंडसे वेलोसो ने 621.0 का स्कोर करते हुए राष्ट्रमंडल खेलों में रिकार्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

यह भी पढ़ेंः #IPL2018: आज होगा मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला

यह भी पढ़ेंः #CWG2018 (कुश्ती) : फाइनल में पहुंचे राहुल अवारे, रजत पदक पक्का

स्कॉटलैंड की सेओनइड मैक्इनटोश ने 618.1 का स्कोर करते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

इसी स्पर्धा में एक और निशानेबाज अंजुम मोदगिल ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। वह 602.2 के स्कोर के साथ 16वें स्थान पर रहीं।

LIVE TV