
तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर जारी गतिरोध के बीच, राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने तमिलगा वेट्री कज़गम (टीवीके) प्रमुख विजय को स्पष्ट रूप से कहा है कि उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ तभी लेने दी जाएगी जब उनके पास बहुमत होगा। अर्लेकर ने कहा कि वे राज्य में एक स्थिर सरकार चाहते हैं और बहुमत मिलने तक इंतजार करेंगे। विजय ने गुरुवार को तमिलनाडु के राज्यपाल से मुलाकात कर राज्य में सरकार बनाने का प्रयास किया। इस मुलाकात के दौरान विजय ने जोर देकर कहा कि विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी के नेता होने के नाते उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने की अनुमति दी जानी चाहिए।
सीपीआई के तमिलनाडु राज्य सचिव एम. वीरपांडियन ने राज्यपाल से विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेट्री कज़गम (टीवीके) को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने और पार्टी को विधानसभा में अपना बहुमत स्थापित करने की अनुमति देने का भी आग्रह किया। एक बयान में, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के नेता ने कहा कि 23 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में खंडित जनादेश आया है। उन्होंने बताया कि टीवीके ने सदन में 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है।



