T20 world cup 2021: MS Dhoni को मेंटॉर बनाने पर उठे सवाल, तो क्या अब छोड़ेंगे CSK की कप्तानी?

आगामी टी-20 विश्व कप (T20 world cup 2021) में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को टीम इंडिया (Team India)का मार्गदर्शक बनाया गया है। इसी बीच भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) की शीर्ष परिषद को एक शिकायत मिली है। इसमें धोनी के मार्गदर्शक बनाए जाने पर सवाल उठे हैं।

Over 1,800 Amrapali homebuyers, including MS Dhoni told to clear balance  amount within 15 days | Cities News,The Indian Express


जिसमें नियमों के उल्लघंन की बात कही गई है। इसमें लोढ़ा समिति की सिफारिशों का हवाला दिया गया है। नियमों के मुताबिक एक व्यक्ति दो पदों पर एक साथ काबिज नहीं हो सकता। दरअसल, एमएस धोनी इस समय IPL में टीम चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं। दूसरी तरफ उन्हें विश्व कप के लिए भारतीय टीम का मार्गदर्शक (मेंटॉर) बनाया गया है।

बीसीसीआई के संविधान के नियम 38 (4) (f) और 38 (4) (j) की माने तो, कोई भी खिलाड़ी बोर्ड में किसी एक पद पर रहते हुए बोर्ड या उससे जुड़े किसी संस्थान में दूसरे पद पर कार्यकत नहीं हो सकता। ऐसे में एक-साथ दो पद रखने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

वहीं महेंद्र सिंह धोनी के मामले को देखा जाए, तो वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन बीसीसीआई की ओर से कराए जाने वाले आईपीएल में वे अब भी चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। ऐसे में संशय जताया जा रहा है कि अगर धोनी टीम इंडिया के मेंटॉर बनते हैं, तो टीम सेलेक्शन के दौरान वे परोक्ष रूप से अपना प्रभाव छोड़ सकते हैं। इसी मामले को हितों के टकराव के तौर पर देखा जा रहा है।

LIVE TV