देशबड़ी खबर

सुवेंदु अधिकारी के करीबी सहायक की प्लान्ड अटैक में गोली मारकर हत्या

मध्यमग्राम में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात प्लान्ड अटैक में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार हमलावरों ने उनकी स्कॉर्पियो कार को दो वाहनों से घेरकर करीब 10 राउंड फायरिंग की। रथ को छाती, पेट और सिर में गोली लगी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि हमले से पहले हमलावरों ने इलाके की रेकी की थी। एक सिल्वर संत्रो कार (WB74AX2270) और बिना नंबर प्लेट वाली बाइक से हमला किया गया। ड्राइवर भी घायल है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने एक संदिग्ध वाहन जब्त कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। तीन स्थानीय बदमाशों से पूछताछ चल रही है।

सुवेंदु अधिकारी ने इसे पूर्व नियोजित हत्या बताते हुए शांति बनाए रखने की अपील की। भाजपा ने टीएमसी पर आरोप लगाया है, जबकि तृणमूल कांग्रेस ने हत्या की निंदा की और निष्पक्ष जांच की मांग की है। घटना से पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद तनाव और बढ़ गया है।

Related Articles

Back to top button