
उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मसूरी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गुरुग्राम की 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर पी. राधा गायत्री की होमस्टे के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
राधा अपने पति सौम्या श्रीचरण के साथ मसूरी घूमने आई थीं। दोनों की शादी मात्र आठ महीने पहले हुई थी। पति पुणे में आईटी कंपनी में काम करते हैं। पति के अनुसार, सुबह उठने पर वह बेसुध अवस्था में मिलीं। कमरे में नाक से खून बह रहा था, शरीर से यूरिन निकला हुआ था, बिस्तर पर खून के धब्बे थे और शराब की खाली बोतल भी बरामद हुई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा।




