#CWG2018 (कुश्ती) : सुमित मलिक ने भारत को दिलाया 21वां गोल्ड मेडल

गोल्ड कोस्टः भारत के पहलवान सुमित मलिक ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के 10वें दिन भारत की खाते में एक और स्वर्ण पदक डाल दिया है।

सुमित मलिक

सुमित को शनिवार को पुरुषों की फ्री स्टाइल कुश्ती के 125 किलोग्राम भारवर्ग में नाइजीरिया के सिनिवेई बोल्टिक से भिड़ना था, लेकिन नाइजीरियाई खिलाड़ी ने सुमित को वॉकओवर दे दिया और इसी के साथ सुमित ने स्वर्ण अपने नाम किया।

उनके प्रतिद्वंद्वी नाइजीरिया के सिनिवी बोल्टिक चोट के कारण मुकाबले में उतर नहीं सके।

यह भी पढ़ेंः #CWG2018: (भालाफेंक) : नीरज चोपड़ा ने जीता स्वर्ण पदक

सुमित ने पाकिस्तान के तैयब रजा को 10-4 से हराया था। सुमति ने शुरूआत में बढ़त बना ली थी, लेकिन रजा ने वापसी करते हुए अंतर 2-3 का कर दिया। इस तरह भारत के कुल गोल्ड मेडल की संख्या 21 हो गई है।

LIVE TV