
नई दिल्ली। गर्मी का मौसम आते ही बाजारों में गन्ने की जूस की दुकानें सजने लग जाती है। नींबू और पुदीना के साथ गन्ने के जूस का स्वाद दोगुना हो जाता है। गन्ने का जूस जितना स्वाद में बेहतरीन लगता है उतना ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। गन्ने का रस बड़ी-बड़ी बीमारियों की पलभर में छुट्टी कर देता है। आज हम आपको बताएंगे गन्ने के रस के फायदो के बारे में जिनके बारे में शायद ही आप जानते होंगे।
गन्ने के रस में प्रोटिन, कैल्शियम और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को इंफेक्शन से बचाता है और शरीर में उर्जा को भी बढ़ाता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, मिनरल्स, कैल्शियम और आयरन के अलावा और भी कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए फायदेमंद होता है।
यह भी पढ़ें-सिर्फ ये तरीका हार्ट अटैक पड़ने के बाद भी बचा सकता है आपकी जान
–गन्ने के रस में 15 कैलोरी होता है जोकि वजन को कंट्रोल रखने में काफी मददगार होता है।
–गन्ने के रस में मौजूद पोटेशियम आपके पेट के पीएच स्तर को संतुलित करने और डाइजेस्टिव जूस के स्राव को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसमें मौजूस तत्व एक प्रकार के डाइजेस्टिव टॉनिक की तरह काम करता है जो पाचन तंत्र को मजबूत रखता है और पाचन शक्ति भी बढ़ाता है।
–अगर पिंपल्स और मुहांसे आपका पीछा नहीं छोड़ रहे हैं तो गन्ने का रस आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। साथ ही गन्ने का रस आपके चेहरे से दाग-धब्बे को भी गायब कर देगा।
यह भी पढ़ें-सिर्फ मोटापे के कारण नहीं निकलती तोंद, छिपी होती है ये भयानक बीमारी
–गन्ने में शुगर(सूक्रोज) होता है जो आपके शरीर में आसानी से अवशोषित होता है। जिन लोगों के शरीर में शुगर का स्तर कम होता है, गन्ने का रस उसे मेंटेन करता है। इसके अलावा गन्ने का रस शरीर को डाईड्रेटेड रखता है जिससे शरीर को अधिक ऊर्जा मिलती है।
–गन्ने में मिनरल्स, कैल्शियम और फॉस्फोरस पाया जाता है जिससे आपके दांतों में होने वाले सड़न को कम करने में मदद मिलती है। इसी के साथ गन्ने के रस में पाए जाने वाले पोषक तत्व दांतों को मजबूत रखता है। पोषक तत्वों की कमी के वजह से ही मुंह से बदबू आने लगती है।