आंख में भरे खून को दरोगा ने हेड कांस्टेबल पर ‘उड़ेल’ दिया

फतेहपुर: अपने ही अपनों की जान के प्यासे हो जाते हैं, ये बात फतेहपुर में एक बार फिर सच साबित हुई। यहां एक दरोगा ने अपनी वर्दी को एक वर्दी वाले के ही खून से लाल कर ली।

दरोगा

यहां एक चौकी इंचार्ज दारोगा ने चौकी के अंदर किसी बात पर नाराज होकर हेड कांस्टेबल पर फायर झोंक दिया। कांस्टेबल की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

मामला शनिवार देर रात का है। किशनपुर थाने की विजयीपुर चौकी इंचार्ज ने चौकी में तैनात कांस्टेबल को अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली मार दी।

गंभीर हालत में सिपाही को जिला अस्पताल लाया गया। जहां रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। वारदात की सूचना मिलते ही जिले के अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने आरोपी दरोगा को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि, किशनपुर थाने की विजयीपुर चौकी में लक्ष्मीकांत सिंह सेंगर चौकी इंचार्ज के पद पर तैनात है। चौकी में दुर्गेश कुमार तिवारी हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे।

बताया जा रहा है कि देर रात किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गयी। इस पर विवाद इनता बढ़ गया कि चौकी इंचार्ज ने सर्विस रिवाल्वर से हेड कांस्टेबल को गोली मार दी।

साथी सिपाहियों ने किशनपुर एसओ और अफसरों को सूचना देते हुए घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने सिपाही दुर्गेश कुमार तिवारी को मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही एसपी राहुल राज, एएसपी विनोद कुमार सिंह जिला अस्पताल पहुंच गए। एएसपी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि चौकी इंचार्ज ने किसी बात को लेकर सिपाही को गोली मार दी। आरोपी दरोगा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

LIVE TV