शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 34,000 से नीचे

मुंबई| देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गुरुवार को गिरावट का रुख है। सेंसेक्स 34,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से लुढ़क कर 33723.53 पर आ गया।

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 34,000 से नीचे

प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 10.30 बजे 846.20 अंकों की गिरावट के साथ 33,938.88 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 258.55 अंकों की गिरावट के साथ 10,201.55 पर कारोबार करते देखे गए।
यह भी पढ़ें: पर्ची पर लिख कर तीन तलाक देने वालों के साथ क्या करते है मुस्लिम धर्मगुरू?
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 697.07 अंकों की गिरावट के साथ 34,063.82 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 290.3 अंकों की कमजोरी के साथ 10,169.80 पर खुला।

LIVE TV