करोड़ो की ठगी करने वाले संजय शेरपुरिया को STF ने किया गिरफ्तार

एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) ने संजय शेरपुरिया को मंगलवार की रात विभूति खंड इलाके से फर्जी तरीके से संगठन बनाने और लोगों से करोड़ों रुपये ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। वह पहले भी चर्चा में रहा है और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के करीबी होने का दावा करता है और विभिन्न प्रोत्साहनों का वादा करके लोगों से बड़ी रकम वसूलता है।

एसटीएफ ने संजय शेरपुरिया को मंगलवार देर रात विभूतिखंड इलाके से गिरफ्तार किया है। उस पर संस्था बनाकर करोड़ों रुपये की ठगी का आरोप है। वह पहले भी कई बार चर्चा में रहा है। वह भाजपा के बड़े नेताओं का करीबी होने का दावा करता है और लोगों को तरह-तरह के लालच देकर मोटी रकम वसूलता है। इसके अलावा भी कई तरह के बड़े फ्रॉड किए हैं। बता दें की संजय फॉर यूथ नाम की संस्था चलाता है, जिसका स्लोगन है स्वरोजगार से आत्मनिर्भर गाजीपुर बनाने का लक्ष्य। जानकारी के मुताबिक वह बड़े भाजपा नेता व नामचीन अफसरों का रिश्तेदार या करीबी होने का दावा करता है।

कानकारिके मुताबिक़ दिल्ली में आलीशान बंगला कब्जा रखा है। लोगों को झांसे में लेकर उनके काम कराने का दावा कर उनसे रकम वसूलता है। ये रकम लाखों-करोड़ों में होती है। इसको लेकर एसटीएफ लंबे समय से पड़ताल कर रही थी। पुख्ता साक्ष्य जुटाने के बाद उसकी गिरफ्तारी की है। एसटीएफ एडीजी अमिताभ यश ने भी संजय शेरपुरिया की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

LIVE TV