बिहार : भगवा रंग से रंगी कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा, आर.जे.डी ने जताया विरोध

दरभंगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत के दरभंगा आगमन को लेकर आरएसएस के अति उत्साहित कार्यकर्ताओं ने शहर के एक चौराहे पर लगी पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा को भगवा रंग में रंग दिया। इसे लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए और विरोध जताया।

भगवा रंग

पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं ने दरभंगा शहर को भगवा झंडे से पाट दिया है। इसी दौरान आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल के समीप चौराहे पर लगी कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा को भगवा रंग से रंग दिया। इसके बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध प्रारंभ कर दिया।

यह भी पढ़ें:- उपराष्ट्रपति ने किया उत्तर प्रदेश दिवस का शुभारंभ, सीएम योगी ने बताया ऐतिहासिक पल

राजद के जिला अध्यक्ष रामनेरश यादव के नेतृत्व में राजद के कार्यकर्ताओं ने कर्पूरी चौक पर प्रदर्शन किया और इस मामले में जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। यादव ने भगवा को कट्टरवादियों का रंग बताते हुए इसे समाजवादियों को चिढ़ाने वाली कार्रवाई बताया है।

इधर, कुथ स्थानीय लोगों ने कहा कि नगर विधायक संजय सरावगी की अनुशंसा पर कर्पूरी चौक पर स्थित कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा के उपर छतरी आदि लगाने सहित कई निर्माण का कार्य चल रहा है। इसी के तहत मूर्ति पर भगवा जैसा रंग चढ़ाया गया है।

यह भी पढ़ें:-पूर्व DGP सुलखान सिंह की बहन के साथ चेन स्नेचिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

बिहार बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर की जयंती मना रहा है। ठाकुर को ‘भारत रत्न’ देने की भी मांग उठते रही है। ठाकुर 22 दिसंबर 1970 से दो जून 1971 तथा 24 जून 1977 से 21 अप्रैल 1979 के दौरान दो बार बिहार के मुख्यमंत्री पद पर रहे थे।

LIVE TV