सरकार की उपलब्धियां गिनाने पहुंचे कृषि मंत्री, किसानों की आत्महत्या पर दिया शर्मनाक बयान

विनोद कुमार

तीन दिवसीय दौरे पर चित्रकूट पहुँचे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने आज pwd डाकबंगले में पत्रकार वार्ता कर भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई। लेकिन बुंदेलखंड में किसानों के आत्महत्या के मामले शर्मनाक बयान दे डाला।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

आपको बता दें कि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही pwd डाकबंगले में मीडिया के साथ पत्रकार वार्ता की और गेहू ख़रीद पर केन्द्र के मामले में पूर्ववर्ती सपा सरकार को आढे हाँथो लिया।

यह भी पढ़ें:- चौपाल लगाकर समस्याएं सुनने के बाद मंत्री ने किया किसान के घर भोजन

पत्रकारों ने मंत्री से बुंदेलखंड के किसानों के आत्महत्या के मामले में जब सवाल पूछा तो मंत्री जी सवाल सुनकर भड़क उठे और उन्होंने कहा कि माँ बेटे की लड़ाई में किसान कर रहे आत्महत्या।

यह भी पढ़ें:- दुकान पर गई नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि कर्ज से परेशान होकर कोई भी किसान नहीं कर रहा आत्महत्या। कहा, ‘किसान के आत्महत्या के मामले को मीडिया बढ़ा चढ़ा कर दिखाती है’।

हाल ही झाँसी में तीन किसान कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर चुके हैं।

देखें वीडियो:-

LIVE TV