रामेश्वरम में विसर्जित हुईं श्रीदेवी की अस्थियां

मुंबई। श्रीदेवी की अस्‍थियों को रामेश्वरम में विसर्जित कर दिया गया है। इस दौरान श्रीदेवी के पति बोनी कपूर के साथ पूरा कपूर परिवार मौजूद था। यहां भी अर्जुन कपूर पिता बोनी के साथ साय की तरह साथ थे।

श्रीदेवी की अस्‍थियों

श्रीदेवी का अंतिम संस्‍कार 28 फरवरी को विले पार्ले के पवन हंस शमशान गृह में किया गया था। अंतिम संस्‍कार से पहले श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को सेलिब्रेशन क्लब में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था।

अंतिम यात्रा के दौरान श्रीदेवी के शव को फूलों से लदे ट्रेक पर ले जाया गया था। ट्रक में कपूर परिवार के सदस्‍य मौजूद थे। उनके शव को तिरंगे में लपेटा गया था। यात्रा से पहले उन्‍हें गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया था। असल में श्रीदेवी को साल 2013 में पद्मश्री पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया था।

जब से श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मुंबई लाने की अटकलें तेज हुई थी तभी से उनके आवास के सामने फैन्स की बड़ी जमात इकट्ठी होनी शुरू हो गयी थी। सेलिब्रेशन क्लब के बाहर भी फैन्स का हुजूम उमड़ा हुआ था। फैंस का ये हुजूम यात्रा के साथ ही शमशान घाट के बाहर तक गया था।

यह भी पढ़ें:  होली के दिन की कमाई से ‘सोने के टीटू की स्‍वीटी’ बनी ब्‍लॉकबस्‍टर

बता दें, दुबई में 24 फरवरी को हुए निधन के बाद श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को भारत लाने में लंबी कानूनी प्रक्रिया से गुजरना पड़ा था। कानूनी प्रक्रिया की वजह से उनका शव निधन के 72 घंटे बाद आ पाया था। उनके पार्थिव शरीर को अनिल अंबानी के पर्सनल चार्टर्ड प्लेन ले लाया गया था।

LIVE TV