उन्नाव: झोपड़ी में घुसा तेज रफ्तार डंपर, दो की मौत

लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर पॉलीटेक्निक के सामने सोमवार सुबह एक डंपर डिवाइडर तोड़ते हुए हाईवे किनारे बनी एक झोपड़ी में जा घुसा। डंपर की टक्कर से झोपडी में सो रहे दो बच्चों की मौत हो गई। मां व बेटा घायल हो गए। घटना के बाद कोहराम मच गया। परिजन जब तक कुछ समझ पाते चालक डंपर छोड़कर भाग निकला।

सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शहर के ही तीस वर्षोंय मोहल्ला तालिब सरांय निवासी मोहम्मद इस्माइल लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर दही थाना क्षेत्र के पॉलीटेक्निक के पास झोपड़ी बना कर परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार सुबहकरीब तीन बजे लखनऊ से कानपुर जा रहा गिट्टी लदा डंपर अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में आकर इस्माइल की झोपड़ी में घुस गया।

डंपर की चपेट में आने से इस्माइल, उसकी मां बेबी और कमरुद्दीन का पुत्र सरताज व गुड्डू का एक वर्षीय पुत्र अयान घायल हो गए। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। दही थानाध्यक्ष फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने सरताज और अयान को मृत घोषित कर दिया। जबकि इस्माइल और उसकी मां बेबी का इलाज चल रहा है।

LIVE TV