उत्तराखंड

केंद्र से मिली 451.63 करोड़ रुपये की विशेष सहायता, CM धामी ने पीएम मोदी व वित्त मंत्री का जताया आभार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद दिया है।

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड में पूंजीगत निवेश के लिए विशेष सहायता ऋण के पहले किस्त के रूप में 451.63 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार राज्य के विकास में लगातार सहयोग कर रही है। इस वित्तीय सहायता से सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, पर्यटन समेत विभिन्न विकास परियोजनाओं को तेजी मिलेगी।

धामी ने कहा कि राज्य सरकार केंद्र के दिशा-निर्देशों के अनुसार इन धनराशि का उपयोग करेगी और सभी कार्यों में पारदर्शिता व गुणवत्ता सुनिश्चित की जाएगी।

Related Articles

Back to top button