रायबरेली मे सपा ने भाजपा को दिखाया अपना शक्ति प्रदर्शन, जमकर साधा योगी सरकार पर निशाना

रिपोर्ट–अखिल श्रीवास्तव
रायबरेली।रायबरेली मे सपा ने भाजपा को दिखाया अपना शक्ति प्रदर्शन-  2019 का लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी अपनी ताकत दिखाने में लग जाते है उसी तर्ज पर समाजवादी पार्टी भी अपनी ताकत दिखाने से पीछे नही हट रही है।रायबरेली के बछरावां विधानसभा क्षेत्र में सपा के पूर्व विधायक राम लाल अकेला ने अखिलेश संदेश यात्रा के तहत चार पहिया वाहनों की रैली निकाली। इस रैली में एक दो नही बल्कि सैकड़ो की संख्या में चार पहिया वाहन के साथ साथ हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रायबरेली मे सपा ने भाजपा को दिखाया अपना शक्ति प्रदर्शन
वाहनों की इस लंबी कतार को गौर से देखिए यह वाहन रैली समाजवादी पार्टी की है और यही वाहन रैली कही और नही बल्कि सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में निकाली गई है और इस रैली की अगुवाई सपा के पूर्व विधायक रामलाल अकेला की अगुवाई में कई गई के साथ लावलश्कर के साथ निकाली गई। रैली को सपा जिलाध्यक्ष राम बहादुर यादव ने झंडा दिखाकर रवाना किया ।

यह भी पढ़े: योगी ने ‘आयुष्मान भारत’ योजना को बताया मील का पत्थर, पीएम मोदी के प्रति जताया आभार

रायबरेली मे सपा ने भाजपा को दिखाया अपना शक्ति प्रदर्शन

वहीं मीडिया से बात करते हुए पूर्व विधायक रामलाल अकेला ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि अखिलेश संदेश यात्रा मौजूदा सरकार के खिलाफ निकाली गई है। मौजूदा भाजपा सरकार में किसान बेहाल है।

रायबरेली मे सपा ने भाजपा को दिखाया अपना शक्ति प्रदर्शन

आम जनमानस परेशान है बिजली का बिल बढ़कर आ रहा है नौजवान मारा मारा घूम रहा है। आवारा जानवर किसान के खेतों को नष्ट कर रहे हैं किसान रात भर जागकर अपनी खेती की रक्षा आवारा जानवरों से कर रहा है पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं।

LIVE TV