देवरिया कांड को लेकर सपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट- अर्सलान समदी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में नारी संरक्षण गृह में देह व्यापार और महिला शोषण को लेकर सपा का सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल रामनाईक से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा|

राज्यपाल को ज्ञापन सौंपता सपा का प्रतिनिधिमंडल

सपा प्रतिनिधिमंडल में सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, नेता प्रतिपक्ष विधानसभा रामगोविंद चौधरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय, पूर्व राज्यमंत्री शैलेन्द्र यादव समेत सात सपा नेता मौजूद रहें| देवरिया जिले में शर्मनाक घटना को लेकर तत्काल उच्च स्तरीय जांच कराने की राज्यपाल से ज्ञापन देकर मांग की |

विधानसभा  प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि देवरिया के अलावा प्रतापगढ़, हरदोई, समेत कई जिलों में नारी संरक्षण गृह में बच्चियों के साथ दुष्कर्म की सूचनाएं मिली हैं| देवरिया नारी संरक्षण गृह से गायब 18 लड़कियाँ अभी भी नहीं मिली हैं और कुछ विदेशों में बेचीं जा चुकी हैं |

यह भी पढ़े: नाबालिग लड़की के साथ दबंगों ने किया दुष्कर्म, तरीका ऐसा जिससे खड़े हो जायेंगे आपके रोंगटे

नारी सुरक्षा एवं महिला सम्मान के नाम पर बीजेपी का दावा फेल साबित हो चुकी है| मौजूदा प्रदेश सरकार में प्रतिदिन 52 दुष्कर्म की घटनाएं हो रही है| इस पूरे मामले में सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायधीश से स्पष्ट जांच कराने का राजयपाल रामनाईक से आग्रह किया| साथ ही उच्च स्तरीय जांच के साथ यौनशोषण मामले में संलिप्त रहे सफेदपोशो की जांच कराने की मांग की|

LIVE TV