अखिलेश यादव का BJP पर तंज, कहा- चुनाव के समय ही किसानों की याद आई

उत्तर प्रदेश में चुनावी मौसम बरकरार है। विपक्षी दल भाजपा पर लगातार बरस रहे हैं। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव के समय ही बीजेपी को किसानों की याद आई। बातों की खेती करने वाली बीजेपी यूपी में किसान सम्मेलन करेगी। दरअसल, बीजेपी किसानों को लेकर 16 अगस्त से बड़ा अभियान शुरू करने जा रही है। अभियान के तहत किसानों और कृषि कानून के फायदे और केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किए गए कामों के बारे में बताया जाएगा। अखिलेश यादव ने भाजपा के इसी अभियान को लेकर हमला बोला है।

up former cm akhilesh yadav on obc amendment bill in lok sabha - India  Hindi News - अखिलेश यादव ने भी की आरक्षण की 50 फीसदी सीमा हटाने की मांग,  दिया- पिछडे़

अखिलेश ने गुरुवार की सुबह ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, सुना है बातों की खेती करनेवाली भाजपा यूपी में ‘किसान सम्मेलन’ करेगी। अन्नदाता का मतदाता बनने का समय जब निकट आया तब जाकर भाजपा को किसानों की याद आयी। किसान भाजपाइयों के बहकावे-फुसलावे में नहीं आनेवाले। 2022 में किसान एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ मतदान करेंगे।

यह भी पढ़ें-यूपी में BJP की बड़ी कार्रवाई, इस नेता को दिखाया गया बाहर का रास्ता

बता दें कि भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष कामेश्वर सिंह को किसान सम्मेलन की जिम्मेदारी मिली है। इस अभियान के दौरान एक तरफ जहां किसानों को उनके लिए केंद्र और राज्य सरकार के काम बताए जाएंगे तो वहीं दूसरी ओर कृषि बिल के फायदे। किसानों से उनकी समस्याएं सुन समाधान का रास्ता भी निकाला जाएगा। इतना ही नहीं किसान मोर्चा जल्द ही गन्ने का मूल्य बढ़ाने, कोरोना काल को देखते हुए किसानों को ट्यूबवेल के बिल में राहत देने का भी प्रस्ताव देने की तैयारी में है।

LIVE TV