‘धोनी’ का कैरियर पूरा, श्रीलंका से सीरीज़ के बाद रिटायरमेंट

नई दिल्ली। फिरोजशाह कोटला मैदान पर भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा और निर्णायक टेस्ट खेला जा रहा है। दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने श्रीलंका पर चढ़ाई करते हुए एक पारी और 239 रन से हरा दिया। हालांकि पहला टेस्ट रोमांचक तरीके से ड्रॉ हो गया था। तीसरे टेस्ट का कोई नतीजा नहीं निकलता है तो चिंता की बात नहीं है। लेकिन चिंता की बात ये है कि श्रीलंका से सीरीज़ के बाद धोनी रिटायर हो जाएगा।

धोनी रिटायर

सही पढ़ा आपने। धोनी रिटायर हो जाएगा। वो धोनी नहीं जो विस्फोटक शॉट मारता है। बल्कि हम बात कर रहे हैं उस धोनी की जो जो विस्फोटक ढूंढ़ता है।

यह भी पढ़ें : भूमि पूजन करवाते समय क्यों रखते हैं नींव में कलश और नाग

जो धोनी रिटायर होगा वो एक कुत्ता है। बताया जा रहा है कि धोनी श्री लंका के साथ होने वाली सीरीज़ के बाद रिटायर हो रहे हैं। लेकिन ऐसा कतई नहीं है। ये एक स्निफ़र डॉग है।

मोहाली जिला पुलिस के पास कई कुत्ते हैं, जिनके नाम सेलिब्रिटी पर हैं। पुलिस के पास ये धोनी बीते 10 साल से है। धोनी के साथ जॉन और प्रीती भी रिटायर होंगे। इनके साथ रिटायर होने वाले जॉन और प्रीती ने भी मोहाली पुलिस के साथ 10 साल पूरे किये हैं।

धोनी पुलिस के पास 10 फरवरी 2007 को आया था। तब ये 3 महीने का था। धोनी को फ़िल्लौर पुलिस एकेडेमी में ट्रेनिंग दी गई थी।

यह भी पढ़ें : फिर निकला फ्रीडम 251 का जिन्न, आ गई डिलीवरी की डेट

इसने मोहाली में होने वाले मैचों के दौरान पुलिस का साथ निभाया है और जब इंडिया-पाकिस्तान के बीच इसी मैदान पर 2011 में वर्ल्ड कप का सेमी फाइनल मैच खेला गया था तो धोनी ने मैदान की सुरक्षा जांच में पुलिस की मदद की थी। उस दौरान स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री मौजूद थे।

इसके अलावा जब मोहाली में उपद्रव करने के लिए आए डेरा सच्चा सौदा के फॉलोवर्स खदेड़ने के दौरान भीड़ में घुस बम ढूंढने में लगा था।

इसकी डायट भी खास है। धोनी को रोज़ाना 3 लीटर दूध चाहिए और तीन बार के खाने में 20 से 30 अंडे दिए जाते हैं।

इंडियन एक्सप्रेस को डॉग स्क्वायड के इन-चार्ज अमरीक सिंह ने बताया, “ये दिन में सोना पसंद करता है। इसकी 6 से 7 घंटे की नींद है। धोनी विस्फ़ोटक खोजने में माहिर है। सर्च ऑपरेशन की बात आती है तो धोनी से तेज़ कोई भी नहीं है। हम उसे मिस करेंगे।”

LIVE TV