हो गया दीपिका-शोएब का निकाह, बदलना पड़ा धर्म
मुंबई। दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की शादी हो गई है। शो के सेट पर हुई दोस्ती के बाद जिंदगी के बदले हालातों ने दोनों को एक दूसरे के काफी करीब ला दिया था। काफी समय से रिलेशनशिप में रह रहे दिपिका और शोएब अब जन्मों-जन्मों के लिए एक दूसरे के हो गए हैं।
दोनों की मुलाकात कलर्स चैनल के शो ससुराल सिमर का के सेट पर हुई थी। दोनों शो के लीड किरदार में थे। तब दोनों ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि ये मुलाकात आगे चलकर इनकी जिंदगी के लिए खास बन जाएगी।
शोएब से दीपिका की यह दूसरी शादी है। उन्होंने 2013 में रौनक मेहता से शादी की थी। हालांकि वह शादी लंबे समय तक टिक नहीं पाई और 2015 में दोनों का डिवोर्स हो गया। डिवोर्स के बाद दीपिका की जिंदगी में शोएब खुशियां लेकर आए।
दोनों की आम दोस्ती खास रिश्ते में बदलने लगी। पिछले साल ही दोनों ने शादी का फैसला कर लिया था। दोनों स्टार प्लस के शो ‘नच बलिए’ में भी आए थे। उसी दौरान शो के एक एपिसोड में दीपिका को प्रोपोज कर कंफर्म कर दिया था कि दोनों जल्द ही पक्की डोर से जुड़ने वाले हैं।
बता दें, शादी के लिए दीपिका और शोएब फ्लाइट की बजाय ट्रेन से भोपाल गए थे। होमटाउन भोपाल में दोनों का निकाह हुआ है। बीते दिन 22 फरवरी को इनका निकाह हुआ है।
निकाह से पहले की सभी रस्मों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: सिंगर पापोन ने नाबालिग को किया किस, शिकायत दर्ज
निकाह के मौके पर दीपिका बेइंतेहा खूबसूरत लगी हैं। इतनी सुंदर तो वह अपनी रील लाइफ मैरिज में भी नहीं लगी थीं। उन्होंने गुलाबी रंग का जोड़ा और कुंदन के काम किए हुए जेवर पहन रखे थे। दीपिका के आगे सेहरा पहने हुए शोएब भी कम नहीं लगे।
इनका निकाह परिवारवालों और करीबियों के बीच हुआ है। इस दौरान ‘ससुराल सिमर का’ की कुछ स्टारकास्ट और बहुत ही कम सेलिब्रिटीज पहुचे थे।
यह भी पढ़ें: Movie Review : यार v/s प्यार के कॉन्सेप्ट के साथ दिल चोरी कर गए सोनू, टीटू और स्वीटी
खबरों के मुताबिक, मुस्लिम रीति रिवाज से निकाह करने के लिए दीपिका को अपना धर्म परिवर्तन करना पड़ा है। इसके लिए उनका नाम बदलकर फैजा रखा गया था। हांलाकि इस बार की कोई पुष्टि नहीं की गई है। खबरें ऐसी भी हैं कि दोनों हिंदू रीति रिवाज से सात फेरे भी लेंगे।
सोशल मीडिया पर इसकी शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं।
बता दें, यह जोड़ा 26 फरवरी को रिसेप्शन पार्टी करने वाला है।