शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर यति नरसिंहानंद तीन दिन के लिए नजरबंद, अधिकारी बोले-धारा 144 लागू

उत्तर प्रदेेश में गाजियाबाद से मेरठ तक होने वाली पदयात्रा को रोक दिया गया है। इसके साथ ही शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर और श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज को तीन दिन के लिए नजरबंद कर दिया है। महंत याति ने आरोप लगाया है कि उनको जेल में सड़ाने की धमकी दी गई है।

हिन्दू समाज को जागरूक करने के उद्देेश्य से गाजियाबाद से मेरठ तक होने वाली पदयात्रा को रोक दिया गया है। गाजियाबाद के पुलिस अधीक्षक (देहात ) ईरज राजा और SDM विनय कुमार सिंह इस यात्रा शुरू होने से पहले ही डासना स्थित शिव शक्ति धाम पर पहुंच गए। अधिकारियों ने धारा–144 लागू होने की बात कही।अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज को तीन दिन के लिए नजरबंद कर दिया है। वहीं महंत याति रसिंहानंद गिरी का आरोप है कि उनको जेल में सड़ाने की धमकी दी गई है।

दरअसल, शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर और श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज द्वारा अपने 20 शिष्यों के साथ शिवशक्ति धाम डासना से मेरठ के गांव खजूरी तक पदयात्रा किया जाना था। इस पदयात्रा के माध्यम सेहामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी सम्पूर्ण हिन्दू समाज को अपनी रक्षा स्वयं करने के लिए जागरूक करने वाले थे। उन्होंने कहा कि आज भारत के हर हिंदू का परिवार और अस्तित्व खतरे में पड़ चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि संतों की पदयात्रा एक इतिहास रचेगी और हिन्दू के आत्मविश्वास को जागृत करेगी। उन्होंने सभी हिंदूओं से उनका साथ देने का आह्वान किया। हालांकि स्थानीय प्राशासन ने पदयात्रा पर रोक लगा दी गई है। साथ ही तीन दिन के लिए महंत याति को नजरबंद भी कर दिया है।

TRS New Name BRS: CM केसीआर बदलेंगे पार्टी का नाम, PM मोदी को टक्कर देने का मास्टर प्लान तैयार!

LIVE TV