‘सरकार अहंकार से भरी थी, किसानों की मौत पर अफ़सोस तक नहीं जताया’: Priyanka Chaturvedi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने शुक्रवार (19 नवंबर) को देश के नाम संबोधन किया, जिसमें उन्होंने एक बहुत बड़ी घोषणा करते हुए तीनो कृषि कानूनों को वापस ले लिया है। इन क़ानूनों के ख़िलाफ़ देश के किसानों का एक समूह पिछले एक साल से आंदोलन कर रहा था। दिल्ली के बॉर्डर से लेकर पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले एक साल में कई स्तर और चरणों में किसानों का आंदोलन देखा गया है।
![](https://livetoday.online/wp-content/uploads/2021/11/Priyanka-Chaturvedi-1-1024x683.jpg)
प्रधानमंत्री के इस फ़ैसले पर शिवसेना की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी (Priyanka Chaturvedi) ने किसानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “उन्होंने लंबी लड़ाई लड़ी है और यह उनकी संघर्ष की जीत है। उनके जज़्बे को सलाम करती हूं। किसानों ने देश को अहम संदेश दिया है। सरकार अहंकार से भरी थी। किसानों की मौत पर अफ़सोस तक नहीं जताया। लखीमपुर खीरी, हरियाणा और यूपी में मारा-पीटा गया, पर किसानों ने हार नहीं मानी। सरकार को मुँह की खानी पड़ी है। सरकार को आभास हो गया था कि किसान पीछे नहीं हटेंगे, तब जाकर फैसला लिया।”
यह भी पढ़ें – PM Modi पर भड़कीं प्रियंका गांधी, कृषि कानून रद्द करने पर दिया ये बयान…