शिल्‍पा शिंदे को मिल रहा बेइंतेहा प्‍यार, बन गया रिकॉर्ड

शिल्‍पा का खेलमुंबई। बिग बॉस में इन दिनों बहुत कुछ बदला-बदला नजर आ रहा है। बिग  बॉस के घर में ऐसा होना कोई नई बात नहीं है। इस घर में ऐसा बहुत आम है। रिश्‍तों का बदलना और कंटेस्‍टेंट का पलटना यहां हमेशा से चलता रहा है। लेकिन एक चीज जो बिग बॉस के पहले दिन से नहीं बदली वो है शिल्‍पा शिंदे के लिए लोगों का प्‍यार।

इन दिनों भले ही शिल्‍पा घरवालों का शिकार बनी हुई हैं। शिल्‍पा घर में काफी अकेली पड़ चुकी हैं। इन सबके बावजूद खुद घरवाले भी मानते हैं कि शिल्‍पा सबसे सही खेल रही हैं। शिल्‍पा का खेल और उनकी एंटरटेनिंग परफॉर्मेंस लोगों को बेहद पसंद आ रही है।

यह भी पढ़ें: दिलवाले अजय देवगन के नाम पर की करोड़ों की ठगी, अनारा गुप्ता भी शामिल

खुद शिल्‍पा भी अंजान हैं कि घर के बाहर उनके नाम एक नया रिकॉर्ड हो चुका है। हर नए हफ्ते के साथ शिल्पा फैंस और दर्शकों का दिल जीतती जा रही हैं। शिल्‍पा के फैंस और सर्पोटर्स ने ‘Shilpa Winning Hearts’ लिखकर से 329K से ज्‍यादा ट्वीट कर डाले हैं।

यह भी पढ़ें: सभी सितारों ने दिखाई स्टाइल पर ग्लै‍मरस सोनम पर रुकी सबकी नजर

इतनी ज्‍यादा तादाद में अबतक किसी भी बिग बॉस कंटेस्‍टेंट के लिए ट्वीट नहीं हुए हैं। शिल्‍पा ऐसा रिकॉर्ड अपने काम करने वाली पहली बिग बॉस कंटेस्‍टेंट हैं। इससे पहले बिग बॉस सीजन 9 के विनर प्रिंस नरुला के नाम 222 K ट्वीट का रिकॉर्ड था।

 

 

 

 

 

LIVE TV