
दिलीप कुमार
कांग्रेस वरीष्ठ नेता शशि थरूर के जन्मदिन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें फोन कर शुभकामनाएं एवं बधाई दी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शशि थरूर को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और पीएम मोदी ने भी पत्र लिखर उनके जन्मदिवस पर शुभकामनाएं दी है।

आपको बतादें कि आज शशि थरूर का जन्मदिन है। शशि थरूर ने ट्वीट करते हुए कहा कि 66 साल के होने के बारे में कुछ खास होना चाहिए। उन्होंने अमित शाह को अभार जताते हुए कहा कि शुभकामनाओं के लिए वो आभारी हैं। उन्होंने पीएम मोदी के द्वारा भेजे गए पत्र को सलंग्न कर ट्वीट करते हुए कहा कि ये विचारशील अभिवादन हमें स्पर्श किया है। इसी के साथ मै अनुग्रह करता हुं कि यह शिष्टाचार और दयालुता ऐसे ही बना रहे।
इस पत्र में लिखा है कि जन्मदिन कि अतीत की यादों को ताजा करने का एक विशेष अवसर होता है। हर इंसान के लिए जन्मदिन ऐसा होता जो एक इंसान को उसके परिवार, समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को नए उत्साह के साथ निभाने के लिए प्रेरित करता है।
गौरतलब है कि शशि थरूर पीएम मोदी और सरकार की आलोचलना करने में मुखर रहते हैं। वो केंद्र सरकार को उसके लगभग सभी मुद्दे पर बराबर घेरते रहते हैं। लेकिन इन सब को पीछे छोड़ शशि थरूर समय समय पर शिष्टाचार को प्राथमिकता देते रहे हैं। वो अपने समर्थकों के आलोचनाओं का परवाह किए बिना पीएम मोदी के साथ बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को उनके जन्मदिन पर बधाईयां देते रहे हैं।
एक बार थरूर ने मोदी को शुभकामनाएं दी थी, जिसके बाद उन्हें अपने समर्थकों से ट्रोल होना पड़ा था।
उन्होंने इस ट्रोलिंग पर अपने समर्थकों से कहा कि जन्मदिन की बधाई पर हो रहे विरोध पर मै स्तब्ध हूं। उन्होंने अपने समर्थकों से सवाल किया कि क्या राजनीति से सभ्यता खत्म हो गई है। गांधी जी ने हमें अपने राजनीति प्रतिद्वंदियों को भी सम्मान देना सिखाया था। जिसका अनुकरण करना अपराध है।