
शकुन्तला
अपनी बेमिशाल एक्टिंग से कई पीढ़ियों को अपना दिवाना बनाने बनाने वाले किंग खान आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे है। शाहरुख़ खान का बर्थडे उसके फैंस किसी त्यौहार की तरह ही मनाते है। आधी रात से ही शाहरुख़ के फैन्स उन्हें जन्मदिन की बधाई देने के लिए उनके घर ‘मन्नत’ के बाहर इक्कठा हो गये है। शाहरुख ने भी हमेशा की तरह अपने फैंस को उनके प्यार और बर्थडे विश के लिए धन्यवाद दिया।

शाहरुख खान उन एक्टर्स की लिस्ट में शामिल है जिन्होंने अपनी दमदार अदाकारी से कई फिल्मफेयर अवार्ड्स अपने नाम किये है और शाहरुख़ के फैंस देश के साथ-साथ विदेशो में भी है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में दिलीप कुमार के बाद शाहरुख़ ही ऐसे अभिनेता है जिन्होंने सबसे ज्यादा फिल्मफेयर अवार्ड्स जीते है। शाहरुख खान ने दूरदर्शन के शो फौजी से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था।
शाहरुख़ खान के जन्मदिन पर उनके घर के बहार इकठ्ठा हुए फैंस ने वहां दीवाली जैसा माहौल बना दिया है लेकिन उनके काफी फैंस ऐसे भी है जो वहाँ नहीं पहुंच पाए है लेकिन उन्हें अपने फेवरेट एक्टर को उनके बर्थडे पर विश करने से कौन रोक सकता है। उनके इन फैंस ने सोशल मीडिया के जरिये किंग खान तक अपनी शुभकामनाएं पहुचानी शुरू कर दी थी आलम यह की 12 बजे से पहले ही सोशल मीडिया पर शाहरुख खान से जुड़े कई हैशटैग्स ट्रेंड करने लगे।
शाहरुख़ के आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करे तो जल्द ही एक्टर फिल्म ‘पठान’ के जरिए बड़े पर्दे पर कमबैक करने वाले हैं। ये फिल्म जनवरी 2023 में रिलीज होगी। इस फिल्म में शाहरूख खान के साथ दीपिका पादुकोड़ और जॉन अब्राहम मेन लीड में नजर आएंगे। इसके अलावा शाहरुख राज कुमार हिरानी और एसआरके के फिल्म डंकी भी कर रहे है इस फिल्म में तब्बू सलमान के साथ स्क्रीन शेयर करती नज़र आएँगी। ये फिल्म 2023 के आखिरी तक सिनेमा घरो में आएगी। इन फिल्मों के साथ ही शाहरुख, निर्देशक एटली की फिल्म जवान में भी नजर आएंगे।