देश

दिल्ली में भीषण गर्मी का कहर! आज पारा 46°C तक पहुंचने की संभावना, 3 दिन तक राहत नहीं

राजधानी दिल्ली में इन दिनों भीषण लू का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार (20 मई) को 46°C तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी है और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

कल मंगलवार को सफदरजंग वेधशाला ने 45.1°C तापमान दर्ज किया, जो सामान्य से 4.7°C ज्यादा था। रिज, आयानगर और लोधी रोड जैसे इलाकों में पारा 46.5°C तक पहुंच गया। दिल्ली में यह साल का चौथा हीटवेव दिन था।

IMD के अनुसार, दिल्ली के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी अगले तीन दिनों तक भीषण गर्मी बनी रहेगी। दोपहर में तेज गर्म हवाएं चलने की संभावना है।

लोगों को खासतौर पर दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बाहर निकलने से बचने और खूब पानी पीने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Back to top button