जापान में बाढ़ के बाद दिखा भयानक मंजर, सेना ने शुरू किया बचाव अभियान

टोक्यो जापान में भारी बारिश व बाढ़ के बाद 127 लापता लोगों को खोजने के लिए शुक्रवार को अभियान शुरू किया गया। बाढ़ से अब तक 204 लोगों की मौत हो चुकी है। जापान सरकार के प्रवक्ता योशिदे सुगा ने बताया कि इस बचाव अभियान के लिए 81 हेलीकॉप्टरों को तैनात किया गया है और लगभग 73,000 सेना, पुलिस व दमकलकर्मी इस अभियान में लगे हुए हैं।

जापान में बाढ़

यह भी पढ़ें:- डोनाल्ड ट्रंप हार सकते थे राष्ट्रपति चुनाव, अगर एफबीआई एजेंट ने नहीं छुपाई होती ये जानकारियां

प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने 5,500 स्वयंसेवकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जो शरणार्थी शिविरों में रह रहे 7,000 लोगों की देखभाल कर रहे हैं।

सार्वजनिक प्रसारक ‘एनएचके’ के मुताबिक, अगले तीन दिनों में प्रभावित इलाकों में और अधिक स्वयंसेवकों के पहुंचने की उम्मीद है और आबे ने अधिकारियों से शरणार्थी शिविरों में लोगों की सुरक्षा और गर्मी से बचने के लिए कदम उठाने के लिए कहा है।

यह भी पढ़ें:- भारी बारिश के चलते काठमांडू घाटी में भूस्खलन, छह की मौत

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, आपदा से प्रभावित कई क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने की उम्मीद है जिससे अस्थायी आश्रयों में रह रहे लोगों को लू लगने और संक्रामक रोग होने का खतरा है।

वहीं, शुक्रवार को आबे एहिमे (पश्चिम) का दौरा कर राहत व बचाव कार्य का जायजा ले सकते हैं।

देखें वीडियो:-

LIVE TV