
शूटआउट एट वडाला ,कांटे और काबिल जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए जाने जाने वाले फिल्म निर्माता संजय गुप्ता का 57 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनके निधन की खबर एक मित्र ने पुष्ट की है, फिल्म जगत के प्रशंसक और सदस्य गहरे सदमे में हैं। तुषार कपूर और कमाल आर खान सहित कई हस्तियों ने फिल्म निर्माता को याद किया और सोशल मीडिया पर अपनी संवेदना व्यक्त की। इस दुखद हादसे को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है और उनके फैंस तथा फिल्म उद्योग से जुड़े लोग इस खबर से गहरे सदमे में हैं। संजय गुप्ता ने साल 1994 में आई फिल्म ‘आतिश: फील द फायर’ के जरिए बतौर निर्देशक अपने करियर की शुरुआत की थी।
अपने फेसबुक हैंडल पर अभिनेता तुषार ने लिखा, “आज सुबह अपने प्रिय निर्देशक संजय गुप्ता के दुर्भाग्यपूर्ण और अचानक निधन की दुखद खबर मिली… जिंदगी कितनी अनिश्चित है, लेकिन इस शख्स ने जिंदगी को पूरी तरह से जीने का सबक सिखाया! उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। कमाल आर खान ने अपने पोस्ट में लिखा, “संजय भाई, आपकी आत्मा को शांति मिले। यकीन नहीं हो रहा कि आप हमें छोड़कर चले गए, हम लगभग हर दूसरे दिन फिल्मों और बॉलीवुड के बारे में बातें करते थे। आपको हर बात की बहुत अच्छी जानकारी थी। संजय, मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं और आपको हर दिन याद करूंगा।




