अखिलेश यादव बोले- सत्ता में आते ही किसानों को मिलेगी न्याय

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा, सबसे ज़्यादा संकट में हमारा किसान है। हमारे देश का किसान विकास के खिलाफ नहीं है। बड़े से बड़े प्रोजेक्ट के लिए किसानों ने अपनी कीमती ज़मीन दी। लेकिन आज किसान भाजपा के सामने लगातार आंदोलन कर रहे हैं। जब कभी समाजवादियों को मौका मिलेगा तो किसानों के साथ न्याय होगा।

यह भी पढ़ें-अखिलेश यादव का BJP से सवाल- मंड़ी बंद हो चुंकी हैं, क्या उनकी आय दोगुनी हई?

अखिलेश यादव शनिवार को सपा कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते कहा कि भाजपा के राज में किसान बहुत परेशान है। वो देश के लिए अन्न उपजाता है और विकास के लिए अपनी जमीन भी देता पर सरकार उसे ठीक तरह से मुआवजा नहीं देती है। यह दुख की बात है कि केंद्र व राज्य दोनों जगह भाजपा की सरकार होने के बावजूद किसान सबसे ज्यादा परेशान है।

सपा प्रमुख ने कहा, पंचायत चुनाव जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक की मदद से व पैसे के दम पर जीता गया है।इसी के साथ ही अखिलेश यादव ने भाजपा द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुखों का सम्मेलन आयोजित करने पर कहा कि लोकतंत्र के साथ इससे ज्यादा मजाक नहीं हो सकता। ये दोनों ही चुनाव जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षकों ने भाजपा को जितवाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इन दिनों दलित-पिछड़े और मुसलमानों को जेल भेजा जा रहा है। इसके लिए कौन जिम्मेदार है? यह सभी को पता है।

उन्होंने कहा कि लखनऊ में आयोजित किए जा रहे जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुखों के सम्मेलन पर कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष का सम्मान समारोह उन लोगों का सम्मान है जो बहनों के कपड़े फाड़ रहे थे। इन लोगों ने महिलाओं को अपमानित किया और रुपए के दम पर चुनाव जीते हैं।

LIVE TV