
दिलीप कुमार
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर आक्रमण शुरू कर दिया। रूस के आक्रमण ने यूक्रेनवासियों को अपने जीवन बचाने के लिए पलायन करना पड़ा और इस हमले से यूक्रेन में अबतक यूक्रेनी सैनिकों समेत 137 लोगों की मौत चुकी है। रूसी हवाई हमलों ने यूक्रेन के कई सैन्य प्रतिष्ठानों को प्रभावित किया और रूसी सेना दक्षिण और पूर्व की और फतह के उद्देश्य से बढ़ चली है।न्यूयार्क, एपी। इसी बीच फेसबुक ने यूक्रेन के लोगों को अकाउंट लॉक करने की सलाह दी है। फेसबुक ने गुरुवार को कहा कि यूक्रेन में लोग सुरक्षा कारणों के चलते अपना फेसबुक अकाउंट लॉक कर सकते हैं। क्योंकि, रूस यूक्रेन के लोगों को मारने के लिए लिस्ट बना रहा है।

फेसबुक ने दावा करते हुए कहा कि यूक्रेन के लोग ऐसे लोगों को ब्लॉक कर सकते हैं, जिन्हें वे नहीं जानते हैं। ताकि किसी की प्रोफाइल फोटो देखी या फिर डाउनलोड ना की जा सके। फेसबुक ने बताया कि अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद कंपनी ने इस सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक टूल भी एड किया है। गौरतलब है कि अमेरिका ने भी संयुक्त राष्ट्र (UN) को चेतावनी देते हुए बताया था कि रूसी सेना यूक्रेनियन के लोगों को मारने या उन्हें कब्जे के बाद कैंप भेजने के लिए लिस्ट बना रही है।
आपको बता दें कि रूस के इस आक्रामक तेवर और कदम पर पश्चिमी देश के नेताओं ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। इसके साथ ही पश्चिमी देशों ने उसपर कई बड़े वैश्विक प्रतिबंध लगा दी है। युद्ध को टालने के लिए वैश्विक देशों की सप्ताह भर की गहन कूटनीति भी पुतिन को रोकने में विफल रही। रूस ने यूक्रेन की सीमाओं पर पहले से ही 150,000 से अधिक सैनिकों को जमा कर दिया था। युद्ध की आशंकाओं को और मजबूती देते हुए व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार तड़के एक टेलीविजन घोषणा में कहा, “हमने एक विशेष सैन्य अभियान के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया है, इसे युद्ध ना समझा जाए।”
समाचार संस्था एजेंस फ्रांस प्रेस (AFP) के संवाददाताओं के मुताबिक पुतिन के इस घोषणा के कुछ ही समय बाद, यूक्रेन की राजधानी कीव और कई अन्य शहरों में पहली बमबारी सुनी गई। इसके बाद रूस के आक्रमण की पुष्टि करते हुए यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने ट्वीट किया, “पुतिन ने अभी-अभी यूक्रेन पर पूर्ण पैमाने पर आक्रमण शुरू कर दिया है।