RSMSSB Exam Calendar 2021: राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा की तारीख जारी, जानें पूरी डिटेल

देश के कई अलग-अलग राज्यों में विश्वविद्यालय और कॉलेजों में छात्रों के एडमिशन का प्रोसेस चल रहा है। ऐसे में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की ओर से एक बड़ी खबर सामने आई है। बोर्ड की ओर से विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के आयोजन की तारीखों की घोषणा कर दी गई है।

राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा का आयोजन 23 और 24 अक्टूबर होगा। राजस्थान सरकार के राजस्व मण्डल में 5378 पटवारी की भर्ती के लिए पिछले वर्ष जनवरी में आवेदन प्रक्रिया पूरी करने बाद फिर से अप्लीकेशन विडों हाल ही में जुलाई 2021 में ओपेन की गई थी।

इसके बाद अब चयन प्रक्रिया के अंतर्गत लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाना है। पटवारी भर्ती परीक्षा के अतिरिक्त बोर्ड अन्य भर्तियों के लिए परीक्षा तारीखों की घोषणा कर दी है। बोर्ड के एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक कनिष्ठ अभियंता (सिविल) (डिग्री) संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा – 2020 का आयोजन इसी रविवार, 12 सितंबर 2021 को किया जाएगा।

आपको बता दें कि इसके साथ कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2021 का आयोजन 18 सितंबर 2021 को किया जाएगा। इसके बाद लिपिक सीधी भर्ती परीक्षा 2018 (फेज-2 आशुलिपिक) 29, 30 और 31 अक्टूबर 2021 को होंगी।

LIVE TV