ऑर्गेनिक तरीके से शुध्द सब्जियां उगाऐ, छत पर बागवानी लगाऐ, जानिऐ तरीके

( रितिक भारती )

सब्जी उत्पादक में हरी सब्जियों की उत्पादन क्षमता बढ़ाने को कीटनाशकों व रासायनिक पदार्थो का इस्तेमाल करने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। बाजार में मिलने वाली सब्जियों को उगाने में रासायनिक उर्वरकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके सेवन से कई तरह कि बीमारियों का खतरा भी बना रहता है। ज्यादा मुनाफा कमाने के लालच में सब्जी उत्पादक सब्जियों की पैदावार को बढ़ाने के लिए गोबर की खाद के स्थान पर डीएपी तथा कीटनाशकों का प्रयोग कर रहे हैं। इतना ही नहीं लौकी के पत्तों को कीट से बचाने के लिए चूल्हे की राख के स्थान पर मेलाथियान पाउडर, जबकि लौकी, खीरा व तुरई के आकार को बढ़ाने के लिए ऑक्सीटोसीन इंजेक्शन का प्रयोग जारी है।

ऐसा करने से जहां सब्जियों का वास्तविक स्वाद बदलने लगा है। वहीं, सेहत के लिए लाभदायक मानी जाने वाली सब्जियां बीमारियों का कारण बन रही है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार कीटनाशकों व रसायनों के प्रयोग से खतरनाक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इस स्थिति में लोगों ने भी अब अपना वैकल्पिक रास्ता तलाशना शुरू कर दिया है। छत पर ही बागवानी लगा कर सब्जियां उगाने के दो तरीके हैं। भारी संख्या में लोग अब घर की छतों पर बागवानी कर जैविक तरीके से शुद्ध सब्जियां उगा रहे हैं।

पहला तरीका है ऑर्गेनिक, इसमें सब्जियों को बोरी, ट्रे और मटके और गमलों में मिट्टी के अंदर लगाया भारी संख्या में लोग अब घर की छतों पर बागवानी कर जैविक तरीके से शुद्ध सब्जियां उगा रहे हैं।

दूसरा तरीका थोड़ा अनोखा है. इसे हाइड्रोपोनिक तकनीक कहते हैं। इस तकनीक की खासियत है कि इसमें पौधों को लगाने के लिए मिट्टी की आवश्यकता ही नहीं पड़ती। इसमें पानी की सहायता से फल और सब्जियां उगाई जाती हैं। इसके अलावा जलवायु नियंत्रण की जरूरत नहीं होती है। हाइड्रोपोनिक खेती करने के लिए करीब 15 से 30 डिग्री तापमान की आवश्यकता होती है। इसमें 80 से 85 प्रतिशत आर्द्रता वाली जलवायु में इसकी खेती सफलतापूर्वक की जा सकती है।

हाइड्रोपोनिक तकनीक से हम पालक आलू, टमाटर, हरी मिर्च, पुदीना, तोरई, भिंडी जैसे हरी सब्जियां बड़े ही आसानी से उगा सकते हैं। इसके अलावा उन सब्जियों को भीइस तकनीक के माध्यम से उगाई जा सकती हैं, जो विदेशी मानी जाती हैं। मार्केट में भी इन सब्जियों की कीमत बेहद अधिक है।

दोनों ही तरह से उगाई गई सब्जियां स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद हैं। इसके अलावा इनका उपयोग व्यवसायिक तरीके से भी किया जा सकता है, ऐसे कई उदाहरण देखे गए हैं, कि जहां घर की बालकनी और छत पर बड़े स्तर पर सब्जियों या फल का उत्पादन कर उन्हें बेच बढ़िया मुनाफा कमा रहे हैं।

LIVE TV