एक ही ओवर में 7 छक्के लगाकर ऋतुराज गायकवाड़ ने रच दिया इतिहास, देखिए- वीडियो

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने विजय हजारे ट्रॉफी 2022 के दूसरे क्वार्टर फाइनल में तहलका मचा दिया। ऋतुराज ने 159 गेंद पर 220 रन की पारी खेली। अपनी पारी में गायकवाड़ ने 10 चौके और 16 छक्के लगाए। इसके साथ उन्होंने 49वें ओवर में 7 छक्के लगाने का कारनामा भी कर के दिखाया।

विजय हजारे ट्रॉफी 2022 के दूसरे क्वार्टर फाइनल में ऋतुराज गायकवाड़ ने 159 गेंद पर 220 रन की पारी खेली। अपनी पारी में गायकवाड़ ने 10 चौके और 16 छक्के लगाए। यानि वनडे में गायकवाड़ ने दोहरा शतक लगा दिया। यही नहीं उत्तर प्रदेश के खिलाफ मैच में गायकवाड़ ने पारी के 49वें ओवर में 7 छक्के लगाए। दरअसल, महाराष्ट्र की पारी के 49वें ओवर में गेंदबाज शिव सिंह के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड़ ने धमाल मचाया और ओवर की पहली 4 गेंदों पर छक्का लगाया, फिर 5वीं गेंद नो बॉल थी, उस गेंद पऱ भी छक्का लगाकर कमाल कर किया। फिर अगले दो गेंद पर भी छक्का लगाकर विश्व क्रिकेट को गायकवाड़ ने हैरान कर दिया।

इस मैच के 49वें ओवर में गायकवाड़ ने 43 रन बटोर कर बवाल मचा दिया। इस सीजन उन्होंने 8 पारी में 5 शतक और एक दोहरा शतक लगाने का कमाल किया। खासकर क्वार्टर फाइनल में गायकवाड़ की पारी ने फैन्स का दिल जीत लिया है। ऋतुराज गायकवाड़ ने VijayHazareTrophy में लगाई रिकॉर्डो की झड़ी-

  • मेडेन लिस्ट ए दोहरा शतक
  • लिस्ट ए क्रिकेट में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज (43 गेंदों पर 42 रन)
  • लिस्ट ए क्रिकेट में एक ओवर में 7 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज
  • लिस्ट ए में दोहरा शतक लगाने वाले 11वें भारतीय बल्लेबाज बने

वहीं, मैच में गायकवाड़ की 220 रन की नाबाद पारी के दम पर महाराष्ट्र ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 330 रन बनाए हैं।

LIVE TV