रिजर्व बैंक जल्द जारी करेगा नया सिक्का, चाह कर भी लेने से नहीं कर पाएंगे मना

नई दिल्ली। नोटबंदी के फैसले के बाद से भारतीय रिज़र्व बैंक ने 2000 का नया नोट, 200 का नोट जारी किया जो भारत में करेंसी के रूप में चलन में नहीं था। लेकिन अब रिज़र्व बैंक कोई नया नोट नहीं बल्कि सिक्का लाने की तैयारी में है।

रिजर्व बैंक

दरअसल देश के केंद्रीय बैंक, रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने 350 रुपये का नया सिक्का जारी करने की अधिसूचना दे दी है। आरबीआई की ओर से इस तरह के सिक्के खास अवसरों पर जारी किये जाते हैं। इस बार भी ये सिक्का गुरु गोविंद सिंह के 350वें प्रकाशोत्सव के अवसर पर जारी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:- सरकार के बड़े दावे पर हकीकत बयां कर रही कुछ और… खतरे में देश की सुरक्षा!

हालांकि, रिजर्व बैंक 350 रुपये के इस सिक्के को बहुत ही छोटी अवधि के लिए जारी करेगा। खबरों के मुताबिक, 350 रुपये का यह सिक्का 44 एमएम का होगा। इसमें चांदी, कॉपर, निकल और जिंक मिला हुआ होगा। सिक्के के आगे के हिस्से में अशोक स्तंभ होगा, जिसके नीचे सत्यमेव जयते लिखा होगा।

रिजर्व बैंक की ओर से जारी की गयी अधिसूचना के अनुसार, सिक्के का वजन 34.65 से लेकर 35.35 ग्राम के बीच होगा। इसमें 50 प्रतिशत चांदी, 40 प्रतिशत तांबा और पांच-पांच प्रतिशत निकल और जस्ता होगा।

यह भी पढ़ें:- कोर्ट की दो टूक- गांधी के हत्यारों को मिल चुकी है सजा, दोबारा नहीं जांच की गुंजाइश

इसके साथ ही, इस सिक्के के दोनों तरफ अंग्रेजी में इंडिया और देवनागरी लिपि में भारत लिखा होगा। इसी हिस्से पर रुपये का सिंबल और बीच में 350 लिखा होगा। वहीं, सिक्के के पीछे के हिस्से पर अंग्रेजी और देवनागरी में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का 350वां प्रकाश उत्सव लिखा होगा।

फिलहाल रिज़र्व बैंक की ओर से इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि बाजार में कितने सिक्के जारी किये जाएंगे। लेकिन इतना साफ है कि यह लिमिटेड एडिशन सिक्के होंगे और रिजर्व बैंक ज्यादा सिक्के तैयार नहीं करेगा।

देखें वीडियो:-

LIVE TV