थानाध्यक्ष की घूसखोरी से परेशान क्षेत्रीय ग्रामीणों ने काटा थाने में हंगामा

रिपोर्ट- अक्षय आर्यन

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए बड़े-बड़े दावे कर रही है। लेकिन सारे दावे भ्रष्टाचार में लिप्त घूसखोर अधिकारियों के चलते खोखले दिखाई दे रहे हैं। वही भ्रष्टाचार से मुक्त शासन चलाने के लिए सरकार ने कड़े निर्देश दिए थे। पूरे उत्तर प्रदेश में किसी भी दागी दरोगा को कोई भी थाना नहीं दिया जाएगा लेकिन घूसखोरी के चलते यह दावा भी उत्तर प्रदेश सरकार का खोखला साबित हो रहा है।

थानाध्यक्ष की घूसखोरी

दरअसल पूरा मामला जनपद मैनपुरी का है जहां क्षेत्रीय ग्रामीणों ने एस ओ साहब की रिश्वत खोरी से परेशान लोगों ने थाने में जमकर हंगामा किया। यही नहीं लोगों ने एस ओ पर आरोप लगाया कि एस ओ निर्दोष से पैसे भी लेते हैं और जेल भी भेज देते है। थाने में बिना पैसे के कोई कार्य नहीं होता है।

इससे गुस्साये क्षेत्रीय ग्रामीणों ने हिन्दू युवा वाहिनी और भाजपा के कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में एस ओ के खिलाफ थाने में जमकर नारेबाज़ी की और आलाधिकारियों से थानाध्यक्ष पर तत्काल कार्यवाही करने की भी मांग की।

यह भी पढ़ें : सड़क दुर्घटना में गंवाया इकलौता बेटा, ‘सड़क सुरक्षा’ को बना लिया मिशन

थाना कुर्रा मैं कार्यरत थाना अध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव पहले से ही कई मामलों में विवादित रहे हैं। लेकिन आज तक जिले के आलाधिकारियों थाना अध्यक्ष के विरुद्ध कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। इसे सवालिया निशान उठता है कि कि नीचे से लेकर ऊपर तक सभी वरिष्ठ अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त है।

जो शिकायत होने के बावजूद भी कोई भी कार्यवाही नहीं करते हैं जबकि सुभाष चंद्र यादव कई मामलों में दागी है लेकिन जनपद मैनपुरी के सबसे बड़े थाना कुर्रा का पदभार संभाले हुए हैं जिसमें थाने के इलावा आज तक कोई पुलिस चौकी नहीं है।

LIVE TV