शनि-सूर्य का मिलन से बन रहा दुर्लभ संयोग, इतने सालों बाद हो रहा मिलन, जानिए अपनी राशि पर इसका असर

मकर संक्रांति का पर्व सूर्य के उत्तरायण का महापर्व है। इसलिए आज का दिन बेहद खास है। आज का दिन बेहद खास है। आज ग्रहों के राजा सूर्य अपने पुत्र शनि से उसके ही घर मकर राशि में मिलेंगे। यह दुर्लभ संयोग 29 साल के बाद बना है। 14 जनवरी को सूर्य राशि बदलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इस बार न्‍याय के देवता और क्रूर ग्रह माने गए शनि अपनी ही राशि मकर में पहले से ही मौजूद हैं। शनि-सूर्य के मकर राशि में मिलन का यह दुर्लभ संयोग सभी राशियों पर प्रभावी असर डालेगा। सूर्य मकर राशि में अगले 1 महीने तक रहेंगे। जानते हैं इन 2 शक्तिशाही ग्रहों के मिलन का सभी राशियों पर कैसा असर होगा।

मेष (Aries)-
मेष राशि के लोग बहस से बचें। अन्यथा वर्कप्‍लेस पर सीनियर्स के साथ विवाद नुकसान पहुंचा सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्‍तों में भी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। बेहतर होगा कि इस अवधि में ना तो कोई अहम निर्णय लें और ना ही जरूरत से ज्‍यादा प्रतिक्रिया दें।

वृषभ (Taurus)-
वृषभ राशि के लोग यदि बड़ी सफलता पाना चाहते हैं तो उसके लिए योजना बनाएं और उस पर काम करते हुए आगे बढ़ें। इन लोगों की यात्राएं पहले से ज्यादा होंगी। कुछ जातक या तो विदेश यात्रा करेंगे या विदेश में ही बस सकते हैं। पिता के साथ बातचीत में सतर्कता बरतें। कोई ऐसी बात न कहें जो उन्‍हें ठेस पहुंचाए।

मिथुन (Gemini)-
मिथुन राशि के लोगों को इस दौरान अपनी सेहत का विशेष ख्‍याल रखना चाहिए। इस राशि के लोगों का कामकाज अच्‍छा चलेगा। नौकरी पेशा लोगों की तुलना में कारोबारियों के लिए समय विशेष तौर पर अच्‍छा है। इसके साथ ही ऐसे जातक तनाव से बचें।

कर्क (Cancer)-
कर्क राशि के जातक वर्क लाइफ बैलेंस बनाकर चलें। वरना रिश्‍तों में समस्‍या हो सकती है। हो सकता है कामकाज के मामले में सख्‍त फैसले लेने पड़ें लेकिन ऐसा करना बेहतर ही रहेगा। कोई भी कार्य करने से पहले शांति और धैर्य से जरूर करें।

सिंह (Leo)-
सिंह राशि के जातकों को जॉब-बिजनेस दोनों में बड़ी सफलता मिलेगी। कोई उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। लेकिन सेहत का विशेष ख्‍याल रखें। संतुलित और पौष्टिक भोजन करें।

कन्या (Virgo)-
कन्‍या राशि के जातकों को यह समय हानि करा सकता है इसलिए जोखिम भरा लेन-देन न करें। अपने रिश्‍तों में भी धैर्य से काम लें, जल्दबाजी में लिया गया कोई भी फैसला हानि पहुंचा सकता है।

तुला (Libra)-
तुला राशि के जातकों के लिए यह समय करियर में उन्‍नति देने वाला होगा। कोई ऐसा बदलाव हो सकता है जो भविष्‍य में बेहद लाभदायी साबित होगा। परिजनों की सेहत का ख्‍याल रखें।

वृश्चिक (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातक परिजनों से बहस करने से बचें। साथ ही कागजी मामलों में सतर्क रहें। ऐसे लोगों को धोखा मिलने की आशंका है। हर काम समझदारी से करना ही इस समय की मांग है।

LIVE TV