अगली दीवाली तक बन जाएगा अयोध्या में भव्य राम मंदिर- सुब्रह्मण्यम स्वामी

राम मंदिरपटना। भाजपा के वरिष्ट नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने अयोध्या के राम मंदिर को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। स्वामी ने कहा है कि अयोध्या में प्रस्तावित राम मंदिर का निर्माण जल्द ही शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने ऐलान किया है कि अगली दीपावली तक अयोध्या में राम मंदिर बन कर तैयार हो जाएगा।

पटना विराट हिंदुस्तान संगम समारोह को संबोधित करते हुए स्वामी ने कहा कि राम मंदिर की राह में आई रुकावटों को दूर किया जा रहा है। निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।

दुर्घटना के बाद मची लूट, देखते ही देखते बियर की बोतलें गायब

अगले हफ्ते हम लोग दिवाली मनाने वाले हैं, लेकिन अगली दिवाली तक राम मंदिर श्रद्धालुओं के लिए पूजा के लिए उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि केवल विकास की बात कर कोई वोट हासिल नहीं कर सकता। चुनावी कामयाबी के लिए हिंदुत्व को भी याद रखना जरूरी है।

आरुषि के माता-पिता जेल से रिहा होने बाद टेकेंगे माथा, जानिए कहां?

स्वामी ने कहा मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम उनकी साथी जगत जाननी जानकी के बिना सोचना असंभव है। स्वामी ने कहा कि वीएचएस द्वारा एक विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए भी योजनाएं चल रही है। विश्वविद्यालय, भारतीय पुनर्जागरण के लिए एक केंद्र के रूप में सेवा करेगा जहां समकालीन व्यावसायिक प्रशिक्षण देने के साथ ही प्राचीन भारतीय शिक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा।

LIVE TV