
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, बलिदान और समन्वय की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह अभियान राष्ट्रीय संकल्प, सैन्य तैयारी और आत्मनिर्भर भारत की ताकत का प्रतीक बन गया है।
राजनाथ सिंह ने 59 सेकंड के वीडियो संदेश में स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि भारत आतंकवादियों और उनके आकाओं को अब सरहद पार भी नहीं छोड़ेगा। उन्होंने तीनों सेनाओं के बेहतरीन तालमेल और सटीक हमलों की तारीफ करते हुए कहा कि भारतीय जवान हर चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
गौरतलब है कि 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। इसमें पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया गया और 100 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए।



