मनोज त्रिपाठी
प्रतापगढ़। जिले की कुंडा इलाके में भारी तनाव का माहौल व्याप्त। जिसके चलते सूबे के पूर्व काबीना मंत्री रघुराज प्रताप सिंह के पिता को भदरी महल में नजरबंद कर लिया गया है। वहीं इसकी सूचना देने के लिए महल के बाहर रात दस बजे से शाम पांच बजे तक कि अवधि के लिए नजरबंद करने का नोटिस चस्पा कर दिया गया है।
बता दें कि कुंडा कोतवाली के शेखपुर आशिक में वर्षो पहले मोहर्रम के दिन एक बंदर की मौत हो गई थी। जिसके बाद से लखनऊ इलाहाबाद हाइवे के किनारे बने हनुमान मंदिर का निर्माण कराया गया।
विगत सालों से यहां उदय प्रताप सिंह हनुमान चालीसा का पाठ और मोहर्रम के दिन भंडारा का कार्यक्रम आयोजित करने लगे। जबकि इसी रास्ते पर परम्परागत रूप से मोहर्रम का ताजिया भी निकलता है।
जिसके चलते यहां तनाव की स्थिति बन जाती है। बता दें कि इसी तनाव के चलते साल 2015 में ताजिए दारों ने ताज़िया नही निकाला था। काफी मनमनौवल के बाद 3 दिन बाद ताजिया उठ सका था। जिसके मद्दे नजर साल 2016 में सूबे के मंत्री रघुराज प्रताप सिंह के प्रयशो के चलते प्रशासन किसी तरह ताजिया निकलवाने और भंडारे पर रोक लगाने में कामयाब हो सका था।
यह भी पढ़ें: फिर जागा चोटी कटवा का भूत, गिरफ्तारी में मदद पर 6 लाख का इनाम देगी पुलिस
यह भी पढ़ें: आवाज से दिलाई नेत्रहीन ने अपने आरोपियों को सजा, कोर्ट ने माना बेहद भयावाह