खून की कमी दूर करता है किशमिश, जानें इसका पांचवा और सबसे खास फायदा

नई दिल्ली। अंगूर को एक सुखाकर किशमिश बनाया जाता है इसलिए इसमें वो सभी गुण पाए जाते हैं जो अंगूर में होते हैं। किशमिश का इस्तेमाल मुख्य रूप से मीठाई, खीर और दूसरी मीठी चीजों को सजाने या स्वाद के लिए किया जाता है। पर एक बेहतरीन स्वाद के अलावा ये सेहत का भी खजाना है।

किशमिश के फायदे

किशमिश खाने के यह हैं फायदे

-किशमिश में कार्बोहाइड्रेड और फाइबर पाया जाता है। किशमिश को तुरंत खाने से कब्ज से राहत मिलती है।

-किशमिश खाने से हृदय की दुर्बलता भी दूर होती है। किशमिश आंखों की रोशनी को भी बढ़ाता है। इसके अलावा जलन की शिकायत में भी यह असर करता है।

यह भी पढ़ें-स्ट्रेस सिर्फ आपका दिमाग ही नहीं आपके शरीर को भी बना देता है खोखला

-किशमिश खाने से शरीर से खून की कमी दूर होती है। साथ ही एनिमिया रोग को ठीक करता है।

-किशमिश खाने से दमा और खांसी में भी राहत मिलती है। जिन्हें लंबे समय से खांसी है उन्हें किशमिश रोज खाना चाहिए। इसके अलावे फेफड़े की टीबी में भी किशमिश लाभकारी है।

यह भी पढ़ें-रिसर्च: गर्भावस्था में विटामिन-डी की कमी आपके बच्चे को बना देगी मोटा

-किशमिश खाने से वजन भी बढ़ता और कमजोरी दूर होती है।

LIVE TV