ममता बनर्जी पर रेल मंत्री का बड़ा बयान, रेल दुर्घटना पर अश्विनी वैष्णव की सलाह

तीन ट्रेनों की भीषण टक्कर में कम से कम 288 लोग मारे गए हैं और लगभग 803 घायल हो गए हैं। दुर्घटना में बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी शामिल थी।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कल शाम ओडिशा के बालासोर में ट्रेन दुर्घटना स्थल पर मरम्मत कार्य की समीक्षा की। रेल मंत्री वैष्णव ने कहा कि वह चाहते हैं कि बहाली का काम जल्द से जल्द पूरा किया जाए। आधिकारिक मृत्यु गणना पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, “हम पूरी पारदर्शिता चाहते हैं, यह राजनीति करने का समय नहीं है, यह सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित करने का समय है कि जल्द से जल्द बहाली हो।” बता दें की इससे पहले शनिवार को, ममता बनर्जी और अश्विनी वैष्णव ने मीडिया से बात करते हुए दुर्घटना में मरने वालों की संख्या पर असहमति जताई थी। ममता बनर्जी और रेल मंत्री साथ ही मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान ममता बनर्जी ने कहा कहा की मृत्यु दर 500 हो सकती है। जवाब देते हुए अश्विनी वैष्णव ने संख्या 238 बताई।

रेल मंत्रालय ने दुर्घटना कैसे हुई, इसकी उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। मंत्रालय ने मरने वालों के परिवारों के लिए 10 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए 2 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। पीएम मोदी ने पीएम के राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिवार के लिए 2 लाख रुपये की घोषणा की है। साथ ही घायलों के लिए 50,000 रुपये के मुआवजे की भी घोषणा की है।

LIVE TV