राहुल, लेबर नेताओं ने संरक्षणवाद पर चर्चा की

लंदन| कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को लेबर पार्टी के नेताओं से मुलाकात की और बढ़ते संरक्षणवाद, व्यापार युद्ध और नियम आधारित अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था पर खतरा जैसे मुद्दों पर चर्चा की।

राहुल, लेबर नेताओं ने संरक्षणवाद पर चर्चा की

गांधी ने बैठक के दौरान ब्रेक्सिट और भारतीय पेशेवरों व विद्यार्थियों के लिए ब्रिटिश वीजा नीति में बदलाव को लेकर चिंताओं का जिक्र किया।

उन्होंने ओल्ड टियर-1 पोस्ट स्टडी वर्क रूट को बंद करने के बाद ब्रिटेन में भारतीय विद्यार्थियों की संख्या में गिरावट का भी जिक्र किया।

यह भी पढ़े : लंदन में राहुल के RSS की तुलना मुस्लिम ब्रदरहुड से करने पर गरमाई सियासत

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजना में भारतीय चिकित्सकों और नर्सो का अपाार योगदान रहा है और पेशेवरों की आवाजाही बाधित करने के लिए ऐसा कुछ भी नहीं किया जाना चाहिए।

दोनों पक्षों ने आतंकवाद के खतरों को लेकर चिंता जताई।

गांधी के साथ पार्टी के विदेश मामलों के विभाग के प्रमुख आनंद शर्मा, ओवरसीज इंडियन कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा और पूर्व सांसद मिलिंद देवड़ा भी थे।

LIVE TV