उत्तराखंड

उत्तराखंड दौरे पर राहुल गांधी, सीएम पुष्कर धामी ने कसा तंज

राहुल गांधी गुरुवार से दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर है , जिसको लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस और राहुल गाँधी पर तीखा प्रहार किया है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राहुल गांधी सेना और सैनिकों के केवल जख्म कुरेदने आ रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि उत्तराखंड के महान वीर सपूत सीडीएस जनरल बिपिन रावत को अभद्र शब्दों से संबोधित करने वाली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पौड़ी में पूर्व सैनिकों के साथ इस तरह की बयानबाज़ी के बाद किस मुंह से संवाद कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी स्वयं सैनिकों का कई बार अपमान कर चुके हैं। सर्जिकल स्ट्राइक के सुबूत मांगने, सीडीएस जनरल बिपिन रावत को गुंडा कहने अथवा कई अवसरों पर उनकी वीरता और निष्ठा को कटघरे में खड़ा करने का प्रयास किया गया, जो अक्षम्य है। सीएम धामी ने आरोप लगाया कि जो नेता लगातार सेना का अपमान करते हैं और सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते हैं, वे देवभूमि के पूर्व सैनिकों से किस मुंह से संवाद करेंगे सीएम धामी ने कहा कि राहुल गांधी अक्सर विदेशों में जाकर और देश के भीतर भी भारतीय सेना का उपहास करते हैं।

Related Articles

Back to top button