
राहुल गांधी ने शुक्रवार को एक बार फिर खुली बहस की चुनौती दोहराते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके फोन को टैप कर रहे हैं, जिससे भारी विवाद खड़ा हो गया। हालांकि, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने अपने आरोपों को साबित करने के लिए कोई सबूत पेश नहीं किया। राहुल गाँधी ने कहा सबूत यहीं है, इस फोन में है… प्रधानमंत्री को यह पता है क्योंकि वह मेरा फोन टैप करते हैं। जैसे ही वह बहस के लिए आते हैं, आमने-सामने की बहस में, सबको पता चल जाएगा कि कौन विदेशी शक्तियों द्वारा नियंत्रित है, कौन राष्ट्रविरोधी है, कब से राष्ट्रविरोधी है और ऐसी कई अन्य बातें जो मुझे पता हैं और मेरे फोन में हैं,” राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी के विदेशी शक्तियों द्वारा ‘नियंत्रित’ होने के सबूत के बारे में पूछे जाने पर कहा।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राहुल गांधी के आरोपों पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन उनके बयान से देश में भारी विवाद खड़ा होने की संभावना है। विपक्ष के नेता द्वारा इस तरह का आरोप पहली बार लगाया गया है। इस बीच, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुली बहस की चुनौती फिर से दोहराई। पिछले सप्ताह से ही उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को कई मौकों पर इस बात पर खुली बहस के लिए चुनौती दी है कि विदेशी शक्तियों से किसे सहायता मिल रही है। उनका दावा है कि वह बहस के दौरान यह साबित कर देंगे कि प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रविरोधी हैं और विदेशी सहायता प्राप्त कर रहे हैं।




