Pro Kabaddi League 2021: यहां पढ़े पुनेरी पलटन का शेड्यूल और फुल स्क्वाड

कोरोना वायरस महामारी के कारण दो साल के बाद, प्रो कबड्डी लीग का आठवां सीजन 22 दिसंबर से शुरू हो चुका है। लीग की टीम पुनेरी पलटन राहुल चौधरी को अपने स्क्वाड में शामिल करने के बाद खिताबी प्रतियोगिता के लिए तैयार हैं। ऑक्शन के दौरान पुणे की टीम ने नितिन तोमर को 61 लाख रुपये में अपने स्क्वाड में शामिल किया है। साथ ही टीम ने डिफेंडरों बलदेव सिंह और विशाल भारद्वाज को 60-60 लाख में खरीदा। तीन दिवसीय नीलामी के दौरान सभी पलटन ने ग्यारह खिलाड़ियों को चुना। नीलामी से पहले पलटन ने पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया था। नीचे दिए गए आर्टिकल में आपको पुनेरी पलटन का पूरे शेड्यूल की जानकरी दी गई है।

सीजन 8 के लिए पुनेरी पलटन का स्क्वॉड: अमित कुमार, दर्शन कादियान, इमाद सेडाघाटनिया, मंजीत, नितिन तोमर, पंकज मोहिते, पवन कुमार, आर. श्रीराम, सुशांत सेल, सुरजीत सिंह (कप्तान), दीपक यादव, जाधव शाहजी, हादी ताजिक, शुभम शिंदे, संकेत सावंत, गिरीश मारुति एर्नक, सागर कृष्णा, संदीप।

मुख्य कोच: अनूप कुमार

सीजन 8 में पुनेरी पलटन का फुल शेड्यूल:

  • 23 दिसंबर: दबंग दिल्ली के.सी vs पुनेरी पलटन, 08:30 बजे
  • 25 दिसंबर: पुनेरी पलटन vs तेलुगू टाइटन्स, 08:30 बजे
  • 28 दिसंबर: पुनेरी पलटन vs पटना पॉयरेट्स, 07:30 बजे
  • 31 दिसंबर: तमिल थलाइवाज vs पुनेरी पलटन, 07:30 बजे
  • 2 जनवरी: पुनेरी पलटन vs बेंगलुरु बुल्स, 08:30 बजे
  • 5 जनवरी: पुनेरी पलटन vs गुजरात जायंट्स, 07:30 बजे
  • 7 जनवरी: जयपुर पिंक पैंथर्स vs पुनेरी पलटन, 08:30 बजे
  • 9 जनवरी: पुनेरी पलटन vs बंगाल वारियर्स, 07:30 बजे
  • 13 जनवरी: यू मुंबा vs पुनेरी पलटन, 08:30 बजे
  • 17 जनवरी: पुनेरी पलटन vs यूपी योद्धा, 07:30 बजे
  • 19 जनवरी: हरियाणा स्टीलर्स vs पुनेरी पलटन, 07:30 बजे

यह भी पढ़े: Pro Kabaddi League 2021: पुनेरी पल्टन का प्रो कबड्डी लीग सीजन 8 में खुला खाता, इस टीम के खिलाफ खेला मैच

LIVE TV