
महिला आरक्षण विधेयक के लोकसभा में असफल होने के बाद सरकार के खिलाफ तीखा हमला बोलते हुए कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को कहा कि संवैधानिक संशोधन विधेयक केंद्र सरकार की देश में हमेशा के लिए शासन करने और लोकतंत्र को कमजोर करने की ‘साजिश’ है। प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पर भारी अंतरराष्ट्रीय दबाव है, जो ‘बहुत स्पष्ट’ हो चुका है और जनता को साफ दिखाई दे रहा है, एक प्रेस ब्रीफिंग में बोलते हुए प्रियंका ने कहा कि सरकार परिसीमन लाने के लिए यह विधेयक लाई थी।
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा सबसे पहले, मैं यह कहना चाहूंगी कि कल जो हुआ वह लोकतंत्र के लिए एक बहुत बड़ी जीत थी । संघीय ढांचे को बदलने और लोकतंत्र को कमजोर करने का सरकार का प्रयास विफल हो गया और रुक गया,यह संविधान, देश और विपक्ष की एकता की जीत थी। यह सत्ताधारी पक्ष के नेताओं के चेहरों पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था, मैं गृह मंत्री और प्रधानमंत्री के भाषण सुन रही थी। कई मौकों पर दोनों ने कहा कि अगर आप इससे सहमत नहीं हैं, तो आप कभी यहां नहीं बैठेंगे, कभी सत्ता में नहीं आएंगे और कभी जीतेंगे नहीं।




