प्रियंका गांधी योगी सरकार पर उठाया सवाल, कहा- महिलाएं थाने में नहीं होंगी सुरक्षित, तो फिर कहां जाएंगी ?

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में हाल ही में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था, जिसे लेकर कांग्रेस महा सचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उग्र नजर आईं।

उन्होंने इस मामले को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए सीएम योगी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह बुलडोजर के शोर में कानून व्यवस्था पर उठने वाले सवालों को दबा रहे हैं।

वाड्रा ने बुधवार को एक के बाद एक ट्वीट करते हुए कहा कि ललितपुर की 13 वर्षीय बच्ची के साथ गैंगरेप और फिर शिकायत लेकर जाने पर थानेदार द्वारा बलत्कार की घटना दिखाती है कि बुलडोजर के शोर में कानून व्यवस्था में फेल हो रही योगी सरकार कैसे छिपा रही है।

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर महिलाएं के लिए थाने ही सुरक्षित नहीं होगी तो वो जाएंगी कहां ? क्या थानो को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाने के लिए गंभीरता से सोचा है ?”

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने महिला घोषणा पत्र में महिला सुरक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदु रखा था। सरकार को ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए महिला सुरक्षा और महिला हितैषी कानून व्यवस्था के लिए गंभीर कदम उठाने होंगे।

LIVE TV