
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर गहमागहमी दिख रही है। राजनीतिक हवा को भांपने के लिए नेता का दौरा राज्य में जारी है। इसी बीच कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को लखनऊ पहुंच गई हैं। लखनऊ एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं ने प्रियंका गांधी का स्वागत किया। इस दौरान प्रियंका ने कहा कि वह अपने कार्यकर्ताओं से मिलने आई हैं।
प्रियंका यहां ज्यादातर आंतरिक मीटिंग करेंगी। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार सुबह 8 बजे से प्रियंका गांधी की बैठकों का दौर शुरू होगा। शुक्रवार को प्रियंका सलाहकार कमेटी, इलेक्शन कमेटी, मैनिफेस्टो कमेटी ट्रेनिंग कमेटी के सदस्यों से मुलाकात करेंगी। खबरों की माने तो प्रियंका गांधी सोशल मीडिया सहित अन्य विभागों में नई जिम्मेदारियां भी लोगों दे सकती है। प्रियंका गांधी का व्यापारियों से मिलने का भी कार्यक्रम है। व्यापरियों से बड़ी मीटिंग रवींद्रालय में आयोजित होगी जहां पर प्रियंका सभी व्यापरियों से सीधा संपर्क स्थापित करेंगी। कांग्रेस नेता आगामी एक महीने तक चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा और रणनीति तय करेंगी।





