बड़े बड़े खिताब मिलते ही प्रियंका ने दिया हाई फीस डिमांड का झटका

प्रियंका की फीस डिमांडमुंबई। प्रियंका चोपड़ा के लिए साल 2017 खुशियों से भरपूर रहा है। इस दिसंबर बड़े बड़े खिताब जीतने के बाद प्रियंका आसमान में उड़ने लगी हैं। बॉलीवुड से हॉलीवुड की एक्ट्रेस बन चुकीं प्रियंका की फीस डिमांड का आंकड़ा सुनकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।

बॉलीवुड की ये देसी गर्ल काफी समय पहले ही हॉलीवुड स्‍टार भी बन गई थीं। पहले प्रियंका हॉलीवुड सीरीज में नजर आती थीं। वहीं इस साल उन्‍होंने ‘बेवॉच’ से हॉलीवुड फिल्मों में भी डेब्यू किया। प्रियंका का डेब्‍यू भी कोई मामूली नहीं रहा उनके किरदार को स्‍क्रीन पर अच्‍छी खासी जगह मिली।

इन सबके अलावा हाल ही में ईस्‍टर्न आई अखबार की ओर से सेक्सिएस्‍ट महिलाओं की एक लिस्‍ट नि‍काली गई थी। इस लिस्‍ट में प्रियंका का नाम पहले नंबर पर दर्ज हुआ। उन्‍हें 50 महिलाओं की लिस्‍ट में सबसे सेक्‍सिएस्ट एशियन महिला का खिताब मिला है।

यह भी पढ़ें: सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया से किया किनारा, कहा- थक चुका हूं

इस खिताब के जीतने के कुछ दिन बाद ही उन्हें मदर टेरेसा मेमोरियल अवार्ड से नवाजा गया था। दोनों ही अवार्ड प्रियंका की शख्‍सियत को बखूबी बयां करते हैं।

इन सबके के बाद किसी ने भी नहीं सोचा होगा कि प्रियंका की फीस डिमांड सांतवें आसमान पर हो जाएगी। हाल ही में जी सिने अवार्ड में परफॉर्म करने के लिए प्रियंका ने एक मिनट के लिए 1 करोड़ की डिमांड सामने रखी है।

यह भी पढ़ें: हुई सबसे बड़ी डील, एंटरटेंनमेंट इंडस्ट्री का ‘बाप’ बनेगा वॉल्ट डिज्नी

खबरों के मुताबिक, 19 दिसंबर को होने वाले जी सिने अवार्ड में प्रियंका ने पांच मिनट की परफॉर्मेंस के लिए 4 से 5 करोड़ की फीस की मांग की है।

फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि प्रियंका इस डिमांड के बाद ऑर्गनाइजर्स का क्‍या फैसला है। इनके अलावा अवार्ड में परफॉर्म करने के लिए शाहिद कपूर और जैकलीन फर्नांडीस को भी बुलाया गया है।

LIVE TV